उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बसी एक सुंदर घाटी बेतालघाट । यह घाटी प्राकृतिक सुंदरता के बीच जितना सुंदर लगती है, उतनी ही रहस्यमयी भी है। सबसे ज्यादा रहस्यमयी है, इसका नाम बेतालघाट । इस स्थान का नाम बेतालघाट यहां के रक्षक यहां के लोकदेवता बेताल के नाम से पड़ा है। जैसा कि हमने बिक्रम बेताल की कहानियों में देखा और पढ़ा है। वही सब यहाँ वास्तविक में है। लगभग 25 -30 साल पहले की बात है। बेतालघाट में निकली बेताल के बेटे की बारात या बेताल की बारात सारे देश में चर्चा का विषय रही। बेतालघाट के महाप्रतापी क्षेत्रपाल बेताल या नकुवा बुबु को महादेव का सबसे बड़ा गण माना जाता है। बेताल महाराज महादेव के सभी गणों में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। भूत पिचास, अलाइ बलाई ,डाकिनी शाकिनी , आदि सभी गणों को नियंत्रित करने का कार्य भी बेताल देवता करते हैं। नकुवा देवता मुख्यतः उग्र स्वभाव के होने के कारण भी , अपने भक्तों से स्नेह रखते हैं। तथा उनकी रक्षा करते हैं। नकुवा बुबु समस्त बेताल घाटी की सुरक्षा एवं संरक्षण करने वाले क्षेत्रपाल हैं। ये महादेव की तरह आपने भक्तों से स्नेह और उनकी रक्षा करते हैं। और गलती ह...